झारखंड: तिलैया डैम में तैरता मिला युवक का शव
कोडरमा: बरही थाना अंतर्गत तिलैया डैम में सोमवार लगभग 4 बजे एक युवक का शव तैरता हुआ देखा गया। जिसके बाद वहा से गुजर रहे राहगीरों ने बरही थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही बरही थाना के एएसआई सुधीर खलखो, एसआई प्रवीण कुमार व थाना के सशक्त बल घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद बरही पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला।
यह भी पढ़े: झारखंड: गोमिया प्रखंड में बारिश से होसिर पंचायत में गिरा मिट्टी का घर
बताया जाता है कि युवक बोकारो जिला के चास निवासी हेमंत कुमार का 21 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार है। हालांकि घटना की जानकारी मिलने पर उनके परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बरही थाने की पुलिस ने बताया कि घटना कैसे घटी इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजा जाएगा।
यह भी पढ़े: चतरा में दो पिकअप वाहन से 15.66 क्विंटल डोडा जब्त, तस्कर हुआ फरार