Big Bharat-Hindi News

बिहार के फेमस भोजपुरी गीतकार की कोरोना से मौत , भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम का माहौल

पश्चिम चम्पारण: बिहार से एक बड़ी बुरी खबर सामने आ रही है। कोरोना से फेमस भोजपुरी गीतकार और सिंगर की मौत हो गयी है । उनके  मौत से पुरे भोजपुरी फिल्म जगत में शोक की लहर दौर गयी है। भोजपुरी लोकगायक की मौत के बाद सभी भोजपुरी कलाकार सोसल मिडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे है। बता दे बिहार में बेकाबू कोरोना वायरस से मरने वालो का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़े: बिहार: समस्तीपुर के विभूतिपुर में अधेड़ उम्र की वयक्ति की हत्या से फैली सनसनी , भरोसे में लेकर अपराधी ने की हत्या

पसरा मातम का माहौल

दरअसल बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर के रहने वाले भोजपुरी कलाकार और सिंगर श्याम देहाती की मौत हो गई है। श्याम देहाती इंडस्टी में काफी फेमस संगीतकार और गीतकार थे। उनेक जाने के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम का माहौल है।  बताया जा रहा है कि संगीतकार श्याम देहाती कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हुए थे.। उनके निधन पर खेसारी लाल यादव, निरहुआ और पवन सिंह जैसे बड़े सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है।

अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम पर श्याम देहाती को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि “बहुत दुःख हुआ है सुन कर अब श्याम देहाती जी हमारे बीच नहीं रहे. ईश्वर उनके परिवार को ये दुःख सहने की शक्ति दे. ॐ शान्ति शान्ति शान्ति.”

यह भी पढ़े: बिहार: JDU विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मेवालाल चौधरी के निधन पर सियासत तेज , अपने ही मंत्री ने बदहाल स्वास्थय व्यवस्था पर उठाया सवाल

इसके अलावा खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर श्याम देहाती को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि “हम सभी के लाख कोशिश के बावजूद हमारा भाई श्याम देहाती अब नहीं रहा।  ये मैसेज हमसे शेयर नहीं किया जा रहा। मन बहुत भारी हो गया है। भाई आप इस दुनिया में नहीं है लेकिन आपकी लिखी हर वो गीत हम सभी के बीच आपके होने का एहसास दिलाएगी. भगवान आपके पवित्र आत्मा को शांति दे.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *