Big Bharat-Hindi News

Tejashwi Yadav ने विधायकों को Y श्रेणी की सुरक्षा देने पर उठाये सवाल, कहा- क्या भ्रष्ट लोग बिहार को लूटने और बर्बाद करने के लिए सत्ता में बने है ?

पटना: बिहार में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये है।  तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) बीजेपी के विधायकों  को केंद्र से Y श्रेणी की सुरक्षा मिलने पर NDA सरकार को घेरते हुए कहा कि केंद्र को अपनी ही सरकार के गृह विभाग और बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है। छुटभैये भाजपाई नेताओं को केंद्रीय सुरक्षा प्रदान क्यों की है ? क्या ये बेगैरत भ्रष्ट लोग सिर्फ़ बिहार को लूटने और बर्बाद करने के लिए  ही सत्ता में बने हुए है?

केंद्र को बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है। सरकार के अंदर ही जब स्थिति इस सीमा तक अविश्वासपूर्ण, अराजक और विस्फोटक हो गई हो कि भाजपा के उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों व सांसदों को अपनी ही राज्य सरकार की पुलिस, विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर यक़ीन नहीं रहा तो कहा ही क्या जाए ? भाजपा के अधिकांश नेताओं को केंद्र सरकार नेY श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है क्योंकि उन्हें अपनी ही डबल इंजन सरकार, गृहमंत्री, गृह विभाग और बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है।

यह भी पढ़े: Sudhir Chaudhary resign: सुधीर चौधरी ने Zee News से दिया स्थिपा , प्राइम टाइम शो ‘DNA में बड़ा बदलाव तो नहीं बना स्थिपे का कारण?

जो उपमुख्यमंत्री, भाजपाई मंत्री, विधायक और सांसद स्वयं की सरकार में सुरक्षित नहीं महसूस करता है वह जनता को क्या खाक सुरक्षा का अहसास कराएगा ? पर अब हद तो यह हो गई है कि भाजपा के विधायक अपनी शानो-शौकत व सुरक्षा के लिए राजकीय सुरक्षा बलों के बजाय केंद्रीय सुरक्षा बलों की शरण में जा छुपे हैं।

बिहार को लूटने और बर्बाद करने के लिए  ही सत्ता में बने हुए है

केंद्र सरकार बताए कि उसने बिहार में भाजपा के ही जंगलराज से प्रताड़ित बिहार के दर्जनों भर छुटभैये भाजपाई नेताओं को केंद्रीय सुरक्षा प्रदान क्यों की है ? क्या करदाताओं की खून-पसीने की कमाई इन भाजपाई नेताओं का शौक पूरा करने के लिए है? क्या ये बेगैरत भ्रष्ट लोग सिर्फ़ बिहार को लूटने और बर्बाद करने के लिए  ही सत्ता में बने हुए है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *