Big Bharat-Hindi News

BJP-JDU आमने सामने : संजय जायसवाल के बयान पर भड़के ललन सिंह, कहा- BJP शासित प्रदेश में प्रशासन को क्यों नहीं कहते है, गोली चलवा दें।’

  • संजय जायसवाल और ललन सिंह दोनों आमने सामने
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। 

पटना: केंद्र सरकार की स्किम को लेकर बिहार में हुए हिंसक प्रदर्शन पर बीजेपी और जेडीयू नेता आमने सामने आ गए है। आज यानी  शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने बिहार सरकार को खड़ी खोटी सुना दी। वही इसके जबाब में ललन सिंह ने भी पलटवार किया।  दरअसल अग्निपथ योजना को लेकर प्रदर्शन के दौरान बीजेपी दफ्तर और बीजेपी नेता को छात्रों ने टारगेट किया था। जिसको लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है।

संजय जायसवाल ने कहा, ‘ये पूरी साजिश है। सिर्फ भाजपा को टारगेट किया जा रहा है। प्रशासन का काम होता है गुंडागर्दी को रोकना। इन तीन दिनों में गलती से भी नहीं सुना कि कहीं पर लाठीचार्ज किया गया है या कहीं पर आंसू गैस चलाया गया हो। इसे जल्द रोका जाए, नहीं तो फिर किसी के लिए ठीक नहीं होगा।’

यह भी पढ़े: Agnipath Protest: बिहार में BJP नेताओं को केंद्र ने दी Y कैटेगरी की सुरक्षा, क्या केंद्र को नीतीश सरकार पर भरोसा नहीं?

भड़के ललन सिंह

जायसवाल के इस बयान पर JDU भड़क गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा, ‘JDU को संजय जायसवाल से शिक्षा लेने की जरूरत नहीं है। CM नीतीश कुमार को अच्छे से सरकार चलाना आता है। प्रशासन भी अच्छा काम कर रहा है। मामले को बिगड़ता देख BJP अपना संतुलन खो चुकी है। उनको संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। अगर BJP को लगता है कि यहां का प्रशासन लापरवाही बरत रहा है तो BJP शासित प्रदेश में प्रशासन को क्यों नहीं कह रहे उपद्रवी पर गोली चलवा दें।’

प्रशासन अपना काम ठीक से कर रहा है :उपेंद्र कुशवाहा

वहीं, JDU के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, ‘संजय जायसवाल की बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। हर घर में एक ऐसा आदमी होता है, जो कुछ भी बोलता है। प्रशासन अपना काम ठीक तरीके से कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *