अलीगढ़: पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए थाने गई पहुंची महिला पर दरोगा से गलती से चली गोली, महिला की हालत नाजुक

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस की लापरवाही के कारण थाने में महिला को गोली लगी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को तुरंत पास के JN मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वही घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसका सोशल मीडिया पर 30 सेकेंड का वीडियो वायरल है।
अलीगढ़: पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए थाने गई मुस्लिम महिला को लगी गोली , बंदूक तान रहे एक पुलिसकर्मी द्वारा गलती से मिसफायर, महिला की हालत नाजुक,
पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित #BreakingNews #Aligarh #viralvideo #AligarhPolice pic.twitter.com/AyeZE988L9
— Big Bharat (@Big_Bharat) December 8, 2023
रिपोर्ट के मुताबिक मामला अलीगढ़ के कोतवाली थाने का है। यहां एक महिला अपने पासपोर्ट का वेरिफिकेशन कराने के लिए गई थी। उसी समय थाने के दरोगा एक पिस्टल को चेक कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पिस्टल का गोली चलने वाला हिस्सा ऊपर महिला की तरफ था। तभी अचानक गोली चली और सीधा महिला को जा लगी। पास खड़ा आदमी तुरंत महिला की तरफ भागता है। दरोगा भी उसे देखने के लिए दौड़ता है। घटना के सीसीटीवी फुटेज में ये पूरा घटना देखा जा सकता है।
Mahua Moitra ने रिपोर्ट पेश होने से पहले कहा- ‘ माँ दुर्गा आ गई है ……. अब आप महाभारत का रण देखेंगे’
घटना के बाद थाने के बाहर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। वही दारोगा के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज किया गया और तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जिस दरोगा के हाथों गोली चली उनका नाम मनोज शर्मा है। मनोज का तीन महीने पहले आगरा से अलीगढ़ ट्रांसफर हुआ था। आरोप है कि घटना के बाद वो कोतवाली छोड़कर फरार हो गया।