ट्रक और बस की जबरदस्त टक्कर, 9 यात्रियों की मौके पर हुई मौत, 27 गंभीर रूप से घायल

यूपी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। दरअसल बस और ट्रक की आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 9 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 27 गंभीर रूप से घायल हैं। ऐसे में मौत की संख्या बढ़ सकती है। ट्रक इतनी तेज रफ्तार थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।
यह भी पढ़े: बिहार के 16 साल के लड़के के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, ढाई घंटे तक रोकी गई फ्लाइट
बता दे पूरी घटना देवा इलाके में बबुरी गांव के पास की है। जहां एक टूरिस्ट बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें 9 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 27 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल यात्रियों से मौतों की संख्या बढ़ सकती है। सभी घायलों को अस्पताल शिफ्ट कराया जा रहा है। बस दिल्ली से बहराइच जा रही थी। इसमें 60-70 यात्री थे। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक गाय आ गई जिसे बचाने में ट्रक और बस की टक्कर हुई है ।
इस हादसे की खबर मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। ट्रक में बालू लदी थी। मौके पर JCB बुलाई गई। इसकी मदद से बस और ट्रक को अलग किया गया। कई शव और यात्री बुरी तरह से फंस गए थे। गैस कटर से गाड़ियों को काटकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान की जा रही है।
वही हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने भी जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने मृतकों के परिजन को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपए सहायता राशि दी जाने की घोषणा की है।