MP : सबसे महंगे आम की हो रही खेती , सुरक्षा लिए गार्ड और 12 कुत्ते तैनात, कीमत करीब 2.5 लाख रुपए प्रति किलो है
मध्य प्रदेश (MP): देश में आम का सीजन चल रहा है। आम सभी लोगो का पसंदीदा फल है। भारतीय लोग इसे बड़े चाव से कहते है। अलग अलग राज्यों में अलग अलग तरह की प्रजातियां हमारे देश में पाई जाती है। लंगड़ा, दशहरी, मालदा, मुम्बइया समेत ऐसी कई प्रजातियां पाई जाती है जिससे खेती कर किसान बढ़िया मुनाफा कमा रहे है। लेकन आज जिस आम के बारे में बताने जा रहे है। उसकी कीमत सुनकर आप चौक जाएंगे है। इसे दुनिया का सबसे महंगा आम बताया जा रहा है।
दरअसल मध्य प्रदेश (MP) के जबलपुर में एक किसान ने आम की दुर्लभ प्रजाति की खेती कर रहे है। जिसके सुरक्षा लिए उन्होंने गार्ड और 12 कुत्तों को लगाया है। किसान संकल्प सिंह परिहार, ने बताया “हमारे बगीचे में करीब 52 किस्म के आम हैं।” रात में सुरक्षा का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। जिसके लिए कुत्तें सबसे बेहतर विकल्प हैं।
बता दे इस आम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2.70 हजार रुपए प्रति किलो है। बताया जा रहा है की 900 ग्राम वाले इस आम की खेती जापान के मियाजाकी शहर में बड़े पैमाने पर होती है। इस वजह से इसका नाम मियाजाकी रखा गया है। हालाँकि इसका वैज्ञानिक नाम टाइयो नो टोमेंगो है।

सकंल्प परिहार साल 2020 में मियाजाकी से आम के कुछ पौधे मंगवाए और खेती करने लगे। बाद में फायदा दिखा तो उन्होंने इसकी संख्या बढ़ा दी। फिलहाल इसकी खेती जबलपुर के अलावा बांग्लादेश, थाईलैंड और फिलीपींस में भी होने लगी है।