चलती ट्रैन के टायलेट में कपडे बदलने गयी महिला अचानक गायब, ढाई महीने बाद महिला मिली गोरखपुर में

रांची: रांची से मौर्य एक्सप्रेस से लखीसराय जा रही महिला को पुलिस ने गोरखपुर से बरामद किया । जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ मौर्य एक्सप्रेस से अपने ससुराल लखीसराय जा रही थी। किंतु कपड़े बदलने की बात बोलकर ट्रेन के टॉयलेट में कपड़े बदलने चली गई, और वहां से लापता हो गई। करीब ढाई महीने बाद महिला का पता गोरखपुर से चला। दरअसल वह वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। जानकारी के अनुसार महिला की शादी अजीत नाम के युवक से हुई। वह प्राइवेट कंपनी में काम करता था युवक के साथ 2019 में हुई शादी के बाद से ही महिला अपने मायके में रह रही थी।
बता दे शादी के बाद पहली बार महिला अपने पति के साथ अपने ससुराल जा रही थी लेकिन बीच में ही अपने प्रेमी के साथ भाग गई। बताया जा रहा है की दोनों का प्यार फेसबुक पर परवान चढ़ा था। इसकी भनक लड़की के घर वालों को भी थी। इसलिए उन्होंने लड़की को ससुराल जाते समय उसके मोबाइल से सिम निकाल लिया था। लेकिन लड़की ने वाईफाई कनेक्ट करके व्हाट्सएप के जरिए अपने प्रेमी से संपर्क करके यह कारनामा किया।
महिला के ससुराल जाने के बाद उसके आशिक को नागवार गुजरी। दोनों ने योजना बनाया। और योजना के तहत महिला धनबाद स्टेशन पर उतर कर वहां से प्रेमी के साथ फरार हो गयी। बस से पहले वे लोग वाराणसी पहुंचे और वाराणसी से वह अपने प्रेमी के साथ गोरखपुर पहुंच गई। पुलिस मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उस तक पहुंच पाए अंततः धनबाद रेल पुलिस ने उसे गोरखपुर से बरामद कर लिया।