पश्चिम बंगाल ट्रेन हादसे पर राहुल गांधी बोले- मोदी सरकार को इन दुर्घटनाओं पर जवाबदेह बना कर रहेंगे

पश्चिम बंगाल में भयानक रेल दुर्घटना की खबर सामने आई है। जिसमें कई यात्रियों की मृत्यु और कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। यह हादसा रंगपानी स्टेशन के पास कंचनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच में टक्कर होने से हुई।
बताया जा रहा है इस दुर्घटना में अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है करीब 100 लोग से ज्यादा घायल हुए हैं। दुर्घटना की खबर मिलने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल सीवी आनंद बॉस ने सिलीगुड़ी में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में घायलों से मुलाकात की।
वही इस घटना के बाद विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाया है। राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार को इन दुर्घटनाओं पर जवाबदेह बना कर रहेंगे। राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
सभी शोकाकुल परिजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। सरकार को सभी पीड़ितों या उनके परिवारों को तुरंत पूरा मुआवजा देना चाहिए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत और बचाव प्रयासों में हर संभव सहायता प्रदान करें। विगत 10 वर्षों में रेल दुर्घटनाओं में हुई वृद्धि सीधा-सीधा मोदी सरकार के कुप्रबंधन और उपेक्षा का नतीजा है, जिसमें आए दिन यात्रियों के जान-माल का नुकसान होता है।
आज की दुर्घटना इसी वास्तविकता का एक और उदाहरण है – एक ज़िम्मेदार विपक्ष के रूप में हम इस भयावह नजरंदाज़ी पर सवाल उठाते रहेंगे और मोदी सरकार को इन दुर्घटनाओं पर जवाबदेह बना कर रहेंगे।
https://x.com/RahulGandhi/status/1802618904319246485?t=LeshjLplW2P863wmIqCEVg&s=19