जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बिहार की राजनीति में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चिंता जताई,

जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने आज कटिहार में बिहार की राजनीति में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चिंता जताई, उन्होंने कहा कि आज राजनीति में ईमानदारी की जगह भ्रष्टाचार ने ले ली है। यह समाज और देश दोनों के लिए खतरनाक है।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कटिहार मिर्चाईबाड़ी स्थित जन सुराज कार्यालय में आयोजित जिला कार्यवाहक समिति की बैठक में भाग लिया। इस बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बैठक के दौरान मनोज भारती ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।
कटिहार के होटल में फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य राजनीति में बढ़ते भ्रष्टाचार को खत्म करना और जनता की सेवा को प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि लोग हमारे विचारों को समझें और हमारे साथ जुड़ें। हमें विश्वास है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में जन सुराज की सरकार बनेगी। हमारा मकसद सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना है।
रिपोर्ट: रतन कुमार