IPL-2021: मुंबई इंडियंस को मिली पहले मैच में हार, बैंगलोर ने 2 विकेट से हराया, आखिरी गेंद पर जीत हासिल की.

क्रिकेट: रॉयल चैलेंजर बंगलुरु(RCB) और मुंबई इंडियंस के बिच पहले मैच में रॉयल चैलेंजर बंगलुरु(RCB) ने जीत का परचम लहराया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहे मैच में RCB ने 2 विकेट्स से ये मैच जीता। मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट के नुक्सान पर 159 रन बनाते हुए जीत के लिए 160 रनो का लक्ष्य रखा। जिसमे RCB की टीम ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए जीत अपने नाम की।
बता दे की चेन्नई के चेपॉक मैदान में मुंबई इंडियंस ने पहले टॉस जीतकर RCB को बल्लेबाजी का मौका पहले दिया। कप्तान रोहित शर्मा दुर्भाग्य से 19 पर रन आउट हो गए । दरअसल क्रिस लिन की गलत कॉल ने रोहित शर्मा को बीच पिच पर फंसा दिया। कवर्स पर खड़े विराट कोहली ने तेजी से गेंद पकड़कर नॉन स्ट्राइक पर रोहित शर्मा को रन आउट कर दिया।
वही सूर्यकुमार यादव (31) और क्रिस लिन(49) की अच्छी बल्लेबाजी के बदौलत टीम एक अच्छे स्कोर तक पहुंची। और RCB ने 9 विकेट पर 159 रन बनाये। जबकि इसके विपरीत मुंबई इंडियंस का शुरू से ही अच्छा प्रदर्शन जारी रहा। हालाँकि कप्तान विराट कोहली 50 रनो के लक्ष्य तक नहीं पहुँच सके। वे 33 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह के गेंद पर आउट हो गए। लेकिन मैक्सवेल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की।
हर्षल पटेल लिए 5 विकेट
आखरी ओवर में मैच रोमांचक हो गया था। दोनों टीमों का पलड़ा समान लग रहा था। लेकिन हर्षल पटेल ने आखरी गेंद पर स्ट्राइक लेते हुए 1 रन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु को जीत हासिल हुई । वही हर्षल पटेल ने गेंदबाजी का भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर मुंबई इंडियंस के 5 विकेट चटका दिए।