बिहार में लॉकडाउन 2 के तीसरे चरण की गाइडलाइन जारी, क्या खुला रहेगा और किसपर रहेगा प्रतिबन्ध, जानिए पूरी डिटेल

पटना: बिहार में कोरोना महामारी के संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 1 जून तक लॉक डाउन को बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। बता दे पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे की 1 हफ्ते की लिए फिर से लॉकडाउन बढ़ाया जायेगा। लेकिन अब सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी।
लॉकडाउन 1 जून तक लागू
दरअसल बिहर में लॉकडाउन की अवधि में संक्रमण दर में काफी कमी आई। नए पॉजिटिव केस काफी कम मिल रहे हैं। जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। लॉकडाउन के सकारात्मक प्रभाव को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रूप की मीटिंग में हुए समीक्षा के बाद प्रदेश में लॉकडाउन को 1 जून तक बढ़ाया गया।
जारी गाइडलाइन
अधिकारियों ने बताया कि गाइडलाइन में कुछ ख़ास बदलाव नहीं किया गया है। सिर्फ उर्वरक, बीज, कीटनाशक और कृषि यंत्रों से संबंधित दुकानों और प्रतिष्ठानों को शहरी क्षेत्र में रोज सुबह 6 बजे से 10 बजे और ग्रामीणों इलाकों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने का आदेश दिया गया है।
lockdown guidline पढ़े विस्तार से
हार्डवेयर की दुकाने खुलेंगी 2 दिन
इसके अलावा निर्माण सामग्री तथा निर्माण संबंधी हार्डवेयर की दुकाने अब सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को निर्धारित समय तक खुली रह सकती है। बाकि खाद्दान सामग्री जैसे फल सब्जी, दूध और राशन की दुकाने अपने निर्धारित समय 6 से 10 बजे तक खोले जायेंगे। और ग्रामीण इलाको में 8 से 12 बजे तक खोले जायेंगे।
डीएम के आदेश पर खुलेंगे
साथ ही साथ लीची, आम आदि फलों की पैकिंग के लिए काठ की पेटियों के निर्माण से संबंधित दुकानों और आरा मीलों को विशेष परिस्थितियों में न्यूनतम संख्या में संबंधित डीएम की ओर से खोलने की अनुमति दी जा सकेगी। बता दे सोमवार को शाम में 4 बजे बिहार के मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, बिहार के डीजीपी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रेस कांफ्रेंस कर लॉकडाउन को लेकर विस्तृत जानकारी दी।
आपको बता दें कि पहले से ही इस बात की चर्चा थी कि बिहार में लॉकडाउन के पॉजिटिव रिजल्ट को देखते सरकार लॉकडाउन की अवधि को आगे बढ़ा सकती है। सरकार इसपर पहले से विचार कर रही थी। गौरतलब है कि पहली बार सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन का एलान किया था, फिर उसके बाद 10 दिन और बढ़ा कर इसे 16 से 25 मई तक किया गया। और फिर से 1 हफ्ते लॉकडाउन बढाकर 1 जून 2021 तक किया गया।