पहलगाम हमले पर विवादित पोस्ट में बोकारो का एक युवक गिरफ्तार, आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद.

पहलगाम हमले पर विवादित पोस्ट में बोकारो का एक युवक गिरफ्तार.. आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद.
बोकारो: कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर हुए हमले पर पूरा देश गुस्से में है वही झारखण्ड के बोकारो से एक युवक ने एक्स हेंडल पर विवादित पोस्ट किया है और आतंकवादियों को इस हमले के लिए धन्यवाद दिया है। पुलिस ने बुधवार को बोकारो के मखदुमपुर से आरोपी मोहम्मद नौशाद को गिरफ्तार कर लिया है।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
दरअसल आरोपी युवक ने अपने एक्स हेंडल पर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी घटना का समर्थन करते हुए आतंकवादियों और पाकिस्तान को थैंक्यू लिखा था। जिसके बाद रांची विधायक सीपी सिंह और बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण ने एसपी बोकारो मनोज स्वर्गियारी को फोन कर इसे तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की थी।
बोकारो मीडिया क्लब ने डाक विभाग की टीम को क्रिकेट में हराकर मारी बाजी
जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए बालीडीह थाना अधिकारियो द्वारा युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस हिरासत में लेकर युवक से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है युवक के पिता बोकारो इस्पात सयंत्र में सेवनिर्वित कर्मी है और वह मूलतः बिहार का रहने वाला है।