Passport वेरिफिकेशन के दौरान महिला को जिस दरोगा से गोली लगी थी उसे अलीगढ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Passport वेरिफिकेशन करने पहुंची महिला को जिस दरोगा के हाथों गोली लगी थी उसे आज अलीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अलीगढ़ पुलिस ने दारोगा के गिरफ्तारी कि पुष्टि कि, दारोगा पर 20 हज़ार रूपये का इनाम भी था। महिला को गोली लगने के बाद दरोगा मनोज कुमार 8 दिसंबर से फरार था। बता दें कि महिला कि इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
घटना के बाद से फरार था
अलीगढ़ पुलिस ने इस संदर्भ में वीडियो जारी की है वीडियो में पुलिस ने बताया हाल फिलहाल में 8 दिसंबर की घटना को लेकर के एक खबर काफी प्रचलित थी जिसमें एक दरोगा की पिस्टल से महिला के जख्मी होने और पक्ष इलाज के दौरान उसकी मृत्यु होने की खबर प्रसारित हो रही थी उसे संबंध में अवगत है कि मनोज कुमार घटना के बाद से फरार चल रहा था और उसके विरुद्ध माननीय न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी थे।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
दरोगा मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया है और इस संबंध में विवेचना अभी प्रचलित है सभी साक्ष को तकनीकियों को विवेचना में शामिल किया गया है और निष्पक्ष विवेचना की जा रही है। इस संबंध में एस आई और मुंशी जिसके द्वारा लापरवाही की गई थी उन्हें भी न्यायिक हिरासत में पहले ही भेजा जा चुका है। वही पुलिस ने कहा कि पुलिसकर्मी पीड़ित परिवार के साथ आज भी खड़े हैं।
गौरतलब है कि यह घटना 8 दिसंबर कि है हज के लिए महिला अपने पासपोर्ट (Passport )का वेरिफिकेशन कराने के लिए थाने गई थी। उसी समय थाने के दरोगा एक पिस्टल को चेक कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पिस्टल का गोली चलने वाला हिस्सा ऊपर महिला की तरफ था। तभी अचानक गोली चली और सीधा महिला को जा लगी। गोली लगने के बाद से से दरोगा मनोज कुमार फरार हो गया था।