राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही ललन सिंह अपने मिशन में लग गए, बीजेपी को दिया अल्टीमेटम

पटना: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही ललन सिंह ने अपने मिशन में लग गए है । पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने के काम में जुट गए है। जेडीयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाना है। लिहाजा बीजेपी को खुले मंच से अल्टीमेटम दे दिया है। बीजेपी जेडीयू के साथ सीट शेयरिंग करे वर्ना नीतीश मॉडल के नाम पर जदयू अकेले चुनाव लड़ने को तैयार है। दरअसल मणिपुर औऱ उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं।
ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का सपना है कि जेडीयू राष्ट्रीय पार्टी बने। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए किसी पार्टी को देश के कम से कम चार राज्यों में क्षेत्रीय पार्टी की मान्यता हासिल होनी चाहिये। ललन सिंह के मुताबिक जेडीयू को बिहार के साथ साथ अरूणाचल प्रदेश में भी क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा हासिल है। दो औऱ राज्यों में इसे हासिल करना है औऱ पार्टी उसमें लग गयी है।
पार्टी चलाने का तरीका बदलेंगे ललन सिंह
ललन सिंह ने आज ये भी साफ कर दिया कि वे पार्टी को चलाने का तरीका बदलेंगे। अब पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों को जो जिम्मेवारी दी जायेगी उसमें उन्हें अपने तरीके से काम करने की पूरी छूट होगी। प्रदेश या राष्ट्रीय नेतृत्व सिर्फ उनके काम काज की समीक्षा करेगा। उनके काम में हस्तक्षेप नहीं करेगा। पार्टी के पदाधिकारियों को सम्मान औऱ अधिकार दोनों मिलेगा।
नंबर वन पार्टी बनाने का किया ऐलान
आगे ललन सिंह ने कहा कि वे बिहार में जेडीयू को नंबर वन पार्टी बनायेंगे। लेकिन नंबर वन का मतलब है कि उस रिकार्ड को तोड देना जो 2010 के चुनाव में जेडीयू ने बनाया था। उन्होंने टारगेट रखा कि जब जेडीयू को 2010 के चुनाव से ज्यादा सीटें आयेंगी तभी ये माना जायेगा कि बिहार में जदयू नंबर वन की पार्टी बन चुकी है।