सीएम नीतीश कुमार ने उठाई बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की मांग, कहे की अन्य राज्यों के मुकाबले बिहार का ग्रोथ रेट ज्यादा है।।

बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर राज्य मंत्रिपरिषद दो भागों में बंट गयी है। सरकार में शामिल भाजपा और जदयू अलग अलग राय रखती है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग फिर से उठाई है। उन्होंने कहा की बिहार सबसे पिछड़ा राज्य है। सबसे पिछड़े राज्य को जब विकसित राज्य नहीं बनाया जायेगा। तब तक ट्रांसफोर्मिंग इंडिया कैसे होगा। अब भारत में विकसित राज्यों का ट्रांसफॉर्म नहीं होना है।
उन्होंने कहा की अपने यहां भी किसी के मन में कोई बात आई है तो हम जरुर बात करेंगे। उन्होंने कहा विशेष राज्य का दर्जा किसी के खिलाफ नहीं राज्य के हित में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की देश के कई राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा मिला हुआ है। उनका कितना विकास हुआ है। इस तरह की सुविधा सभी पिछड़े राज्यों को मिलेगा तो देश विकसित हो जायेगा। उन्होंने कहा की बिहार में ग्रोथ रेट बहुत ज्यादा है। लेकिन इतनी आबादी होने के बाद ग्रोथ कितना होगा।