Big Bharat-Hindi News

शादी के बाद राजयोग के सवाल पर बोले तेजश्वी यादव, लक्ष्मी आई तो जरुर फायदा होगा।।

पटना:- अपनी नई नवेली दुल्हनिया को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेज्श्वी यादव आज पटना पहुँच गए। इस मौके पर पटना एयरपोर्ट पर जहाँ कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ गया। वहीँ कार्यकर्त्ता दुल्हनिया की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आये। पटना आने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा की शादी को लेकर परिवार में ख़ुशी का माहौल है। कोरोना काल को देखते हुए हमलोगों ने सादगी के साथ शादी किया। दोनों परिवार की मर्जी से हमदोनों एक हुए हैं।

 

उन्होंने कहा की लालू यादव ने अब रिचेल आइरिश का नाम बदलकर राजश्री यादव कर दिया है। उन्होंने कहा की जहाँ तक बहुभोज की बात है।इसकी जल्दी ही सूचना दे दी जाएगी। उन्होंने कहा की जब तेज भईया की शादी हुई थी तो मंच तक टूट गया था। अब बहुभोज देंगे तो सोचना है की स्थान क्या होगा। जाहिर सी बात है की बहू आई है तो लोग उसे देखने आयेंगे।

 

साधू यादव की नाराजगी पर उन्होंने कहा की जिस तरह से लोग तस्वीर दिखा रहे हैं। उस वक्त भी हमने यही कहा था कि जब हम आईपीएल खेलते थे। उस वक्त हमारे साथ लोग तस्वीरें खिंचवाते थे। हम आज भी वही बात कहते हैं। क्योंकि जो तस्वीर वह दिखा रहे हैं और जो मेरी बीवी है। दोनों अलग-अलग है। कुछ लोग बोलते हैं तो बोले। लेकिन हम लोग युवा हैं नई सोच के हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लगातार कहा जा रहा है की शादी के बाद राजयोग हो रहा है। तेजस्वी यादव ने उसको लेकर भी स्पष्ट कर दिया कि जब लक्ष्मी आई है तो फायदा होगा ही।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *