गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ केस हुआ दर्ज, कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए भड़काऊ भाषण का मामला

दरभंगा: गृहमंत्री अमित शाह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कोर्ट में नालसी केस दर्ज हुआ है। गृह मंत्री के ऊपर कांग्रेस की नेता प्रतिभा सिंह ने दरभंगा जिला न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां शिकायत की है। प्रतिभा सिंह ने अमित शाह के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए भड़काऊ भाषण के खिलाफ यह नालसी केस दर्ज कराया है। नालसी केस न.490/2023 के अंतर्गत धारा 153, 505(2), 506 के तहत नालसी केस दर्ज कराया है।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
कांग्रेस आई तो दंगा फ़ैल जाएगा
दरअसल, कांग्रेस के नेता ने अपनी शिकायत में कहा है कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 25 अप्रैल को कर्नाटक के बेलगावी में एक विवादित बयान दिया गया है। कांग्रेस नेत्री प्रतिभा सिंह ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर एक रैली मे जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर गलती से भी कांग्रेस पार्टी शासन में आयी तो ” ऑल टाइम भ्रष्टाचार, ऑल टाइम परिवारवाद और तुष्टिकरण होगा, एवं यह भी धमकी दिया कि पुरे कर्नाटक में दंगा फ़ैल जाएगा। जिससे आम जनता में भय का माहौल उत्पन्न हो गया और विभिन्न समुदायों में दंगा करने की भावना उत्पन्न हो गयी है।
आगे उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की नीयत से ही ऐसा बयान दिया है। इससे देश का माहौल खराब होगा। इसी से आहत होकर प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को दरभंगा जिला न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां नालसी केस दर्ज कराया है।
इसके साथ ही प्रतिभा सिंह के वकील ने भी मीडिया में बयान जारी कर इस पूरे मामले की जानकारी दी है। इस मौके पर प्रतिभा सिंह के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मो. असलम, कमलाकांत चौधरी और प्रो. मिथिलेश यादव भी थे।