Big Bharat-Hindi News

CM नीतीश ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षा बैठक की, पर्यटन और टूरिज्म पर दिया जोर

पटना: नीतीश कुमार ने आज पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक निर्देश दिए, जिसमे मुख्य रूप से उन्होंने पर्यटन और इको टूरिज्म के विकास के मुद्दे पर जोर दिया और कार्यों को निर्देश दिया।

नीतीश कुमार ने कहा बिहार में ईको टूरिज्म के विकास हेतु कई आकर्षक स्थलों को पर्यटक केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। विकसित पर्यटन स्थलों के अतिरिक्त अन्य स्थलों का चयन कर उसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा ईको टूरिज्म के प्रबंधन एवं मेंटेनेंस को लेकर विभाग को मुस्तैदी से काम करने का भी निर्देश दिया। ईको टूरिज्म के विकास से राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी तथा स्थानीय लोगों की भी आमदनी बढ़ेगी। प्रकृति से सामंजस्य रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने का निर्देश दिया।

वही राज्य का हरित आवरण क्षेत्र कम से कम 17 प्रतिशत तक करने हेतु तेजी से पौधारोपण कराने का निर्देश भी दिया। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, साथ में है वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री प्रताप यादव के साथ साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *