गोरखपुर नगर निगम ने 50 वार्डों का नाम बदला, मियां बाजार हुआ माया बाजार, अलीनगर हुआ आर्य नगर

- गोरखपुर नगर निगम ने 50 वार्डों के नाम बदले हैं। अलीनगर, तुर्कमानपुर, दाउदपुर से लेकर मियां बाजार वार्ड तक कई पुराने वार्डों के नाम बदले गए हैं।
- मियां बाजार अब माया बाजार और अली नगर आर्य नगर हो गया है
उत्तर प्रदेश: योगी सरकार में गोरखपुर नगर निगम ने 50 वार्डों का नाम बदल दिए है। मियां बाजार अब माया बाजार के नाम से जाना जाएगा और अली नगर का नाम बदलकर आर्य नगर हुआ। इन 50 वार्डों में से 24 वार्डो के नाम महापुरुषों और बलिदानियों के नाम पर रखा गया है, जबकि 10 नए वार्डो का नया नाम ही रखा गया है।
Big Bharat ट्विटर को फॉलो करे
वही मोहद्दीपुर का नाम बदलकर सरदार भगत सिंह नगर किया गया है। पुर्दिलपुर वार्ड अब विजय चौक के नाम से जाना जाएगा तो वहीं जनप्रिय विहार वार्ड का नाम दिग्विजय नगर किया गया है। सिंधी समाज के भगवान झूलेलाल के नाम पर भी एक वार्ड बनाया गया है। निषाद बहुल नौसढ़ का नाम मत्स्येंद्र नगर रखा गया है।
गोरखपुर नगर निगम के सभी 80 वार्डों के परिसीमन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। एक सप्ताह में कोई भी नागरिक परिसीमन पर आपत्ति जता सकता है। इसी वर्ष नगर निगम का चुनाव भी होना है जिसे देखते हुए वार्डों के नाम काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं।
बाबा गंभीरनाथ, फिराक गोरखपुरी, मदन मोहन मालवीय, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बलिदानी शिव सिंह छेत्री, पं. रामप्रसाद बिस्मिल, शहीद अशफाक उल्लाह, महाराणा प्रताप नगर, महात्मा ज्योतिबफुले, बंधु सिंह, संत झूलेलाल नगर के नाम पर वार्डों का नाम रखा गया है।
गीता प्रेस के नाम वार्ड का नाम
इसके अलावा विश्व में गोरखपुर का नाम रोशन करने वाले गीता प्रेस के नाम पर भी वार्ड का नाम रखा गया है। महेवा वार्ड का नाम अब कान्हा उपवन नगर कर दिया गया। विश्वकर्मापुरम वार्ड भी बनाया गया है।