Big Bharat-Hindi News

भाजपा पूर्व सांसद आर के सिन्हा के स्वास्थ्य लाभ के लिए पटना में हवन का आयोजन।

भाजपा के पूर्व सांसद आर० के० सिन्हा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर फतुहा के दरियापुर कटैया घाट स्थित राम जानकी मंदिर में शनिवार को विशेष पूजा-हवन का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर ईश्वर से आर० के० सिन्हा के लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

इस धार्मिक आयोजन में भाजपा के कार्यकर्ता सुधीर यादव,अरविंद यादव, भास्कर पटवा, अरूण कुमार झा, लक्ष्मण साहु, अभिषेक झा, मनीषा कुमारी, रंजना पटवा,पिंकी साहु,रूबी देवी,संजय कुमार गुप्ता, रविन्द्र यादव सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

फतुहा डीएसपी के निर्देशन में 10 जनवरी को लूटमार की घटना का हुआ खुलासा, कई लूटकांडो में था शामिल  

सभी ने मिलकर हवन किया और पूर्व सांसद आर० के० सिन्हा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। आर० के० सिन्हा, जो भाजपा के एक अनुभवी नेता हैं, वर्तमान में स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा लगातार प्रार्थनाएं की जा रही हैं। यह हवन आयोजन इसी कड़ी का एक हिस्सा था।

रिपोर्ट:  श्रवण राज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *