Big Bharat-Hindi News

बोकारो: तीरंदाजी प्रतियोगिता में बिरसा मुंडा आर्चरी एकेडमी रहे चैंपियन, जीते 14 स्वर्ण पदक

बोकारो:  बोकारो जिला तीरंदाजी संघ के तत्वाधान में आयोजित 14वीं राज्य स्तरीय रिकर्व तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन मंजूरा स्थित खेल स्टेडियम में शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो, विशिष्ट अतिथि बीडीओ राजीव कुमार व अंचलाधिकारी राजीव कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। विधायक व अन्य अतिथियों ने उद्घाटन किया। रविवार शाम को दो दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन हुआ।

यह भी पढ़े: अटल पेंशन योजना में 42 से 210 रुपये प्रति माह देकर पाए 5,000 रुपये तक का मासिक पेंशन, जानिए कैसे मिलेगा

वही तीरंदाजी प्रतियोगिता में राज्य के अलग अलग क्षेत्रो से 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। और बेहतर प्रदर्शन किया।

150 पुरुष व महिला तीरंदाज ले रहे हिस्सा

संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार व महासचिव करण कुमार कर्मकार ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्यभर से 150 पुरुष व महिला तीरंदाज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न जिलों के खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पहुंचे है । इनमें से पूर्णिमा महतो (द्रोणाचार्य अवॉर्डी), धर्मेंद्र तिवारी (द्रोणाचार्य अवार्डी), मंगल सिंह चंपिया (अर्जुन अवार्डी), रीना कुमारी व लक्ष्मी रानी मांझी (ओलंपियन), राजेंद्र, हरेंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय कोच शिशिर महतो, अनिल कुमार, बीएस राव, विवेक कुमार, प्रकाश राम, व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में गुरु चरण बेसरा, हरेश केराई, शोमाय मुर्मू, रिमिल बिरौली, सुमित्रा कुमारी, लक्ष्मी हेंब्रम, सेलिना शर्मा, रीता सांवरिया, ओलंपियन में मंगल सिंह चैंपियन, रीना कुमारी, झारखंड कोच में हिमांशु मोहंती व अन्य शामिल हैं।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का स्थान

प्रतियोगिता में अंडर-9 (बालक)  स्पर्धा में प्रथम स्थान कनिल श्रीवास्तव (रांची), द्वितीय-लंगटई बेसरा (सरायकेला-खरसावां), तृतीय- दीपक कर्मकार (बोकारो) रहे।

इसी तरह अंडर-5 (बालक) में प्रथम टटवा मौर्या (रांची), द्वितीय आयुष कुमार (बोकारो), अंडर-5 (बालिका) स्पर्धा में अंडर-9 (बालिका) स्पर्धा  में प्रथम सिद्धिका राज (रांची), द्वितीय अर्चीशा प्रसाद( पूर्वी सिंहभूम), तृतीय- रिया श्री भारा (पूर्वी सिंहभूम), चतुर्थ- अलंकृता सिंह (पूर्वी सिंहभूम), सब जूनियर स्पर्धा (बालक) 50 मीटर प्रथम राउंड में प्रथम-विशाल महतो(बिरसा मुंडा आर्चरी एकेडमी), द्वितीय -पीयूष (टाटा आर्चरी एकेडमी) तृतीय-नितेश टोप्पो (रांची) दूसरे राऊंड में प्रथम-विशाल महतो(बिरसा मुंडा आर्चरी एकेडमी), द्वितीय -नितेश टोप्पो(रांची), तृतीय-प्रतीक उरांव (रांची), सब जूनियर (ऑवरऑल)-बालक स्पर्धा में प्रथम-विशाल महतो (बिरसा मुंडा आर्चरी एकेडमी), द्वितीय नितेश टोप्पो (रांची), तृतीय-पीयूष (टाटा आर्चरी एकेडमी) मिनी सब जूनियर स्पर्धा (बालिका) 50 मीटर स्पर्धा  के पहले राउंड में प्रथम-अनुपा कुमारी (रांची), द्वितीय-राखी कुमारी (टाटा आर्चरी एकेडमी), तृतीय-सीमा कुमारी (रांची) दूसरे राऊंड में प्रथम- सरिता कुमारी (रांची) व अन्य विजेता रहे।

यह भी पढ़े: बोकारो: चास पुलिस ने आज 8 सायबर अपराधी को लिया गिरफ्त में : कई लोगो से ठगी का मामला सामने आया

द्वितीय-राखी कुमारी (टाटा आर्चरी एकेडमी), तृतीय- सीमा कुमारी (रांची) सब जूनियर (ऑवरऑल)-बालिका में प्रथम- राखी कुमारी(टाटा आर्चरी एकेडमी), द्वितीय- अनुपा कुमारी (रांची), तृतीय- सीमा कुमारी(रांची)। मिश्रित स्पर्धा में प्रथम- पीयूष एवं राखी कुमारी (टाटा आर्चरी एकेडमी), द्वितीय-नितेश टोप्पो एवं अनुपा कुमारी (रांची), तृत्तीय-विशाल महतो एवं सलोनी उरांव (बिरसा मुंडा आर्चरी एकेडमी) ने प्रतियोगिता में विजेता बनकर पदक जीता।

बोकारो के न्यूज के लिए अभी Live Bokaro पर क्लिक करे 

तीरंदाजी के विकास के लिए हरसंभव करेंगे सहयोग

डॉ. लंबोदर ने  विजेताओं को सम्मानित किया। कसमार जैसे ग्रामीण क्षेत्र में पहली बार राज्यस्तरीय तीरंदाजी रिकर्व प्रतियोगिता हुई।  कहा कि तीरंदाजी के क्षेत्र में कसमार प्रखंड व बोकारो जिला बेहतर प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए वे पहले भी खिलाड़ियों को मदद करते रहे हैं और आगे भी करेंगे। कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में राज्य के सभी तीरंदाज नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।  वही कार्यक्रम में राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के दर्जनों तीरंदाज व तीरंदाजी कोच शामिल थे । प्रतियोगिता के उद्घाटन में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को जिला तीरंदाजी संघ ने विशिष्ट अतिथि बनाया था। स्थानीय प्रसाशन की ओर से कसमार बीडीओ राजीव कुमार, सीओ राजीव कुमार, जरीडीह इंस्पेक्टर मो. रुस्तम व थाना प्रभारी राजेश रंजन समेत अन्य पुलिसबल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *