बोकारो: जरीडीह प्रखंड कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने किया प्रखंड कमिटी का गठन

बोकारो: जरीडीह प्रखंड अंतर्गत जैनामोड़ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने प्रखंड कमिटी का गठन किया। भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, जिला अध्यक्ष मुकेश राय एवं किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह के निर्देशानुसार मंगलवार को जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार ठाकुर द्वारा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमित्ति सदस्य मनोज कुमार ठाकुर की उपस्थिति में प्रखंड कमिटी का गठन किया गया।
जिसके दौरान प्रखंड अध्यक्ष के रूप में अरविंद कुमार ठाकुर, और प्रखंड उपाध्यक्ष के रूप में अम्बुज महतो, सुनील सिंह व हुलास कुमार ओहदार को मनोनीत किया गया। जबकि प्रखंड महामंत्री के लिए बैजनाथ नायक और राजेन्द्र सिंह को चुना गया। इसके अलावा प्रखंड मंत्री के रूप में सुनील मुर्मू, नरेश गोसाईं, अशोक सिंह को पदभार सौंपा गया।
वही कोषाध्यक्ष के लिए राजेश कुमार सिंह को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता मनोज कुमार ठाकुर ने सभी नव मनोनित प्रखंड पदाधिकारियों को बधाई दिए। वही किसान मोर्चा जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देकर अपने पद के अनुसार जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने में हर सम्भव मदद करने की बात कही।
Also Watch
[yotuwp type=”videos” id=”r6r4eXgvEzY” ]