Big Bharat-Hindi News

चिराग पासवान ने प्रिंस राज को पार्टी से निकलने के बाद राजू तिवारी को बनाया लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली: लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान अपने चाचा और चचेरे भाई से निपटने के लिए  पूरी तरह से  मैदान में उतर गए।  चिराग पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर राजू तिवारी को मनोनीत कर दिया है। इससे पहले लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज हुआ करते थे। बता दे की चाचा पशुपति के फैसले के बाद  कल चिराग पासवान ने प्रिंस राज को  पार्टी से निकालने का एलान किया था, और  आज उनकी जगह राजू तिवारी को नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया।

यह भी पढ़े: चिराग ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस: लोकजनशक्ति पार्टी का संविधान क्या कहता है? दूसरा राष्ट्रीय अध्यक्ष होने दावा कैसे कर सकता है?

अपने 5 सांसदों की बगावत के बाद पार्टी को बचाने की लड़ाई लड़ रहे चिराग पासवान ने बुधवार देर शाम विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राजू तिवारी अब एलजेपी की बिहार  इकाई के अध्यक्ष होंगे. जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘राजू तिवारी जी, मुझे आपको लोक जनशक्ति पार्टी की बिहार इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करते हुए काफी प्रसन्नता हो रही है। विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में बिहार में पार्टी और सुदृढ़ होगी।

मालूम हो की राजू तिवारी गोविंदगंज सीट से विधायक रह चुके है । हालांकि 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्हें शिकस्त का मुँह देखना पड़ा था। राजू चिराग पासवान के भरोसेमंद माने जाते हैं। वे पार्टी में कई पदों पर रहे हैं। हाल में उन्हें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

यह भी पढ़े: चाचा पशुपति ने चिराग को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाया, तो उधर चिराग ने पांचों बागी सांसदों को पार्टी से निकाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *