Big Bharat-Hindi News

टोक्यो में हरियाणा के छोरे ने लठ गाड़ दिया, नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने पर पूरे देश में जश्न का माहौल,

Tokyo Olympics 2020: भारत के जैवलिन थ्रोअर (भाला फेंक) नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया है। ओलंपकि खेलों में भारत को ट्रैक एंड फील्ड में पहली बार कोई पदक अपने नाम किया है और भारत ने गोल्ड मेडल से अपना खाता खोला है। नीकज चोपड़ा ने 87.58 मीटर भाला फेंककर यह उपलब्धि अपने नाम की है. ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाले वह दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

इससे पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने साल 2008 बीजिंग ओलंपिक में पहली बार व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड अपने नाम किया था। और अब नीरज चोपड़ा ने अपना नाम यहां दर्ज किया है।

नीरज चोपड़ा ने आज शुरू हुए जैवलिन थ्रो के फाइनल मुकाबले में अपने पहले दो प्रयास में सबसे शानदार भाला फेंका था। उन्होंने आज सबसे पहला थ्रो 87.03 मीटर का फेंका था, जो सबसे आगे था। इसके बाद उन्होंन अपने दूसरे थ्रो में 87.58 मीटर का थ्रो फेंका। इन दोनों प्रयासों की दूरी को नीरज के अलावा कोई और एथलीट छू नहीं पाया।

वही नीरज के गोल्ड जीतने के बाद पूरा देश जश्न मना रहा है। उनके घर के बाहर जश्न का माहौल है। और नीरज के लिए बधाइयों को तांता लग गया है। राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री तक गोल्ड मेडलिस्ट को बधाई दे रहे हैं।

लठ गाड़ दिया

नीरज चोपड़ा के इतिहास रचने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी उन्हें बधाई दी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”यह देश और हरियाणा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से पूरे देश को बधाई देता हूं। हरियाणा और देश की जनता उमंग भरे अपने अंदाज में खुश है। उन्होंने कहा जैसे ही टोक्यो से सब खिलाड़ी वापस आएंगे, तब 13 तारीख को जश्न मनाया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि टोक्यो में हरियाणा के छोरे ने लठ गाड़ दिया। भाले वाला लठ गाड़ दिया। नीरज चोपड़ा को छह करोड़ रुपये दिए जाएंगे। नौकरी दी जाएगी। वहीं, अगर राज्य में जमीन खरीदते हैं तो उसमें 50 फीसदी की छूट दी जाएगी।

टेलीग्राम में हमसे जुड़े 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *