लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में दरिंदो ने दरिंदगी की हद की पार , रेप करने के बाद युवती को 19 जगह चाक़ू से गोद कर शरीर किया छलनी

लखनऊ: लखनऊ के सरोजनी नगर से दरिंदगी की हद पर कर देने वाली घटना सामने आई है। सरोजनी नगर इलाके के पास मौजूद गहरु जंगल में रविवार एक अज्ञात लड़की का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार दरिंदो ने पहले उसके साथ बलात्कार किया फिर 19 जगह चाकू घोप पर पुरे शरीर को छलनी कर दिया। बताया जा रहा है की इतना चाक़ू मारा गया की चाक़ू शरीर के अंदर फंस गया और यूरिन की थैली भी फैट गयी।
घटना सरोजनी नगर इलाके की है। बताया जा रहा है की युवती सीतापुर के खैराबाद के महेन्द्री टोला की है। वह राजधानी लखनऊ के एक ज्वेलरी शॉप में काम करती थी। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रेप की आशंका जताई जा रही है। डीसीपी सोमेन वर्मा ने इस हत्या की जांच पड़ताल के लिए चार टीमें लगा दी है।
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने वहां मौजूद फिंगरप्रिंट के नमूना लिया। पुलिस ने जांच के लिए घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को बुलाया। डॉग पहले लड़की के शव के चारों तरफ चक्कर लगाने लगे। उसके बाद गहरू पिपरसंड के रास्ते के पास जाकर रुक गए। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों बताते हैं कि इस जंगल में आए दिन लूटपाट की घटनाएं होती रहती हैं. कई शराबी लोग यहां शराब भी पीते हैं। शिकायत करने के बावजूद पुलिस यहां राउंड मारने नहीं आती है।