झारखंड: राज्य सरकार का बड़ा ऐलान,अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए।

रांची: झारखंड राज्य के महिलाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। झारखंड सरकार अब प्रत्येक महीने हजार रुपया महिलाओं को देने की घोषणा की है। इस घोषणा के तहत अब 25 से 50 साल के महिलाओं को सीधा लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत सीधे महिलाओं के अकाउंट में यह पैसा भेजा जाएगा।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार ने महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सभी वर्ग की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को जिनकी उम्र 25 साल से लेकर 50 साल है उनकों इस योजना का लाभ मिलेगा। इन महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये सरकार देगी। इस योजना पर साल में करीब 4 हजार करोड़ रुपये सरकार खर्च करेगी।
दुखद खबर: हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से एक ही परिवार के 3 लोग जिन्दा जले
इसके लिए 1 जुलाई से आवेदन शुरू कर दिए जाएंगे और अगले महीने अगस्त से ही उन्हें उनके खाते में पैसा जाना शुरू हो जाएगा। झारखंड सरकार की इस योजना से 40 लाख महिलाओं को सीधा लाभ मिल सकेगा। बता दें कि पहले 60 साल से ऊपर वालों को योजना का लाभ मिलता था। इसके तहत प्रत्येक लाभार्थी को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाते हैं। अब 60 साल से नीचे की महिलाओं को यह लाभ मिल सकेगा।