बाराबंकी में भाई ने अपनी बहन का सिर काटा और 800 मीटर तक गांव की सड़को पर लेकर घूमता रहा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग का मामला

बाराबंकी में भाई अपनी बहन का सिर काटकर 800 मीटर तक गांव की सड़को पर लेकर घूमता रहा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग का मामला
उत्तर प्रदेश: के बाराबंकी में शुक्रवार को चौकाने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक भाई ने अपनी ही सगी बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया और सिर हाथ में लेकर वह गांव में करीब 800 मीटर तक घूमता रहा। आसपास के लोगों ने जब धड़ के साथ उसको घर से बाहर जाते देखा तो वह कांप गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सुचना दी। इसके बाद आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।
बता दे वारदात फतेहपुर थाना क्षेत्र के मिठवारा गांव की है। दरअसल पड़ोसियों के मुताबिक शुक्रवार को सुबह घर पर रियाज का अपनी बहन आसिफा से किसकी बात पर बहस हो गया। कुछ देर बाद वह घर से निकल गया। फिर वापस आने के बाद अपनी बहन से कपड़े धोने के लिए बोला। रियाज की बहन कपड़े धोने के लिए घर से बाहर निकली और पानी भरने लगी। उसी वक्त रियाज पीछे से आया और बहन पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार करने लगा । रियाज तब तक चापड़ से गले पर मारता रहा जब तक कि गर्दन अलग नहीं हो गई।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे:
उसके इसके बाद रियाज ने सिर को हाथ में उठाया और थाने की ओर जाने लगा। आसपास के लोगों ने जब धड़ के साथ उसको घर से बाहर जाते देखा तो वह कांप गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रियाज को रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया।
बहन का अफेयर से था नाराज
एसीपी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि बहन के अफेयर से नाराज होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। स्थानियो लोगो ने बताया रियाज की बहन गांव के एक लड़के के साथ फरार हो गई थी। 29 मई को परिवार के लोगों ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने युवक और युवती दोनों को गांव के बाहर से पकड़ लिया था। युवक को जेल भेज दिया गया। वहीं लड़की को परिवार वालों को सौंप दिया गया था।
‘उनका कहना है, ‘इसे लेकर घर में बहुत झगड़ा हुआ। इसके बाद रियाज अपनी बहन को पसंद नहीं करता था। आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था। शुक्रवार सुबह भी दोनों में विवाद हुआ था। इसी के बाद रियाज ने इस घटना को अंजाम दिया।’