Big Bharat-Hindi News

पीएम मोदी ने की घोषणा: अब शादी की उम्र में भी लड़कों की बराबरी करेगी लड़कियां, जाने क्या है नियम।

नई दिल्ली:  पीएम मोदी ने लड़का और लड़की के अंतर को समाप्त करने की घोषणा की है। दरअसल शादी के लिए अब लड़का और लड़की की उम्र में तीन साल के अंतर को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया गया है। अब लड़कों की तरह लड़कियों की शादी भी 18 साल की जगह 21 साल पूरे होने पर ही मान्य होगा।

बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शादी की उम्र में सुधार को लेकर बने विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी। इसके अलावा मंत्रिमंडल ने चुनाव सुधारों से जुड़े विधेयक को भी मंजूदी दे दी गई है। इस विधेयक के संसद से पास होने पर वोटर आईडी को आधार कार्ड से जोड़ने के साथ ही नए वोटरों को रजिस्ट्रेशन के ज्यादा मौके मिलेंगे। अब यह दोनों विधेयक संसद में मंजूरी के लिए पेश किए जाएंगे। अगर वहां से इसे मंजूरी मिलती है, तो इस कानून को पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा।

शादी के लिए लड़का-लड़कियों की उम्र एक समान करने की मांग लंबे समय से चल रही थी। खुद प्रधानमंत्री ने 2020 के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले से अपने संबोधन में लड़कियों और लड़कों के विवाह की न्यूनतम उम्र एक समान करने की घोषणा की थी। अब अगर यह कानून लागू हुआ तो सभी धर्मों और वर्गों में लड़कियों के विवाह की न्यूनतम उम्र बदल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *