बोकारो थर्मल में 12 फ़ीट का अजगर मिलने से लोगो में दहशत का माहौल, काफी मशक्कत के बाद अजगर को जाल में फंसाया गया

बोकारो: रविवार को बोकारो में 12 फ़ीट का अजगर मिलने से दहशत का माहौल बन गया। लोग चीखने चिल्लाने लगे। अजगर पर नजर पड़ते ही कॉलोनी वासियों के होश उड़ गए। भगदड़ मच गयी। काफी मशक्कत करने के बाद विशाल अजगर पकड़ में आया। उसे पकड़ने के लिए जाल मंगाया गया तब जाके अजगर को पकड़ा गया। बाद में उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
बता दे बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी एचएमटी कॉलोनी में एक अजगर को देखा गया। बताया जा रहा है उसका वजन लगभग 50kg से अधिक था और उसकी लम्बाई 12 फ़ीट थी। बताया जाता है कि रविवार शाम चार बजे के आस पास कॉलोनी वासियों को बाहर टहलने के दौरान उस पर नजर पड़ी। नजर पड़ते ही कॉलोनी वासियों के होश उड़ गए , लोग चीखने चिलाने लगे। भगदड़ मच गयी। बाद में आस पास के लोगों ने इसकी सूचना पर बोकारो थर्मल थाना को दी।
सूचना मिलते ही पुअनि बिक्रांत मुंडा वहां पहुंचे। देखकर वे भी हैरान हो गये। हिम्मत दिखाते हुए विक्रांत मुंडा ने काफी मशक्कत करने के बाद अजगर को जाल में फंसा लिया। जाल में फ़साने के बाद उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। तब जाकर आस – पास के लोगो को चैन मिला। बताया गया कि अजगर का वजन 50 किग्रा से अधिक था, उसकी लंबाई लगभग 12 फीट थी। इतना बड़ा अजगर मिलने से कॉलोनीवासियों में दहशत है।