सारण: शादी से किया इंकार तो लड़की ने कटा लड़के का प्राइवेट पार्ट, लड़के की हालत गंभीर

सारण से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है। बिहार के सारण जिले में एक लड़की ने अपने प्रेमी का गुप्तांग काट दिया। जिसके बाद पुलिस ने लड़की को पूछताछ के लिए थाने ले गयी है। वही लड़के को इलाज के लिए पटना के एक स्थानीय अस्पताल में रेफर किया गया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
पूरी घटना मढ़ौरा थाना क्षेत्र की है। पूछताछ में महिला ने ने पुलिस को बताया कि वह और विकास पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थे। आज दोनों छपरा कोर्ट में शादी करने की योजना से आये थे परन्तु लड़का ने शादी से इंकार कर दिया जिससे लड़की का गुस्सा सातवे आसमान पर चढ़ गया और लड़की ने अपने प्रेमी का गुप्तांग काट दिया।
हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़, 130 की मौत कई घायल , मृतकों में महिलाये बच्चे शामिल
जख्मी हालत में लड़के को सदर अस्पताल छपरा में भर्ती किया गया जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। जख्मी लड़का सृष्टि अस्पताल पटना में इलाजरत है। वही महिला को पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी है।