Big Bharat-Hindi News

शिक्षक भर्ती में धांधली और क्रेडिट लेने के आरोपों पर तेजस्वी यादव ने दिया जवाब, भाजपा तलवार बांटती है , हमलोग कलम

पटना : शिक्षक भर्ती का क्रेडिट लेने को लेकर बिहार में  होड़ मची हुई। JDU के मंत्री नीतीश कुमार को क्रेडिट दे रहे तो  RJD के नेता तेजस्वी यादव का विजन बता रहे। वही तेजस्वी यादव ने क्रेडिट लेने के बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल  जापान से लौटने के बाद तेजस्वी यादव मिडिया से मुखातिब हुए वहां उन्होंने मिडिया द्वारा  क्रेडिट लेने के बयानों के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने कहा कोई क्रेडिट का मतलब ही नहीं है। हमलोगो को नौकरी देना था हमारी सरकार दे रही है।क्रेडिट  लेने  से क्या फायदा है। सबलोग जो देख रहे है ये महागठबंधन की सरकार है। नितीश जी के नेतृत्व में हमलोग सब मिलजुलकर  काम कर  रहे है। विवाद का कोई मतलब ही नहीं है। इसका फोटो नहीं है उसका फोटो नहीं है अरे हम खड़े है न भाई।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

भाजपा के लोग तलवार बांटते है और हमलोग कलम

वही बीजेपी द्वारा धांधली के आरोपों पर भी उन्होंने जबाब देते हुए कहा हम लोग काम करते हैं और कुछ लोग सिर्फ बकवास करते हैं। जुमला बाजी करते है। ये तो अच्छा है न हमलोगो नौकड़ी दे रहे है। भाजपा के लोग तलवार बांटते है और हमलोग कलम । धांधली हुआ ,उनके बोलने से कोई फर्क पड़ेगा क्या? वो लोगो क्या किये इतने साल क्यों नहीं नौकरी दे दिए ये लोग। क्यों नहीं मोदी जो 2 करोड़ लोगो को रोजगार दे दिए। हमलोगो 10 लाख लोगो को रोजगार दे रहे है।

हमलोगो ने जो कमिटमेंट किया है उसे पूरा कर रहे है। इतने बड़े तादाद में आज तक किसी राज्य में इतनी बहालियां नहीं हुई। 6 महीने के अंदर 1.75 लाख बहालियां निकाली गयी जिसमे 1.25 लाख लोगो ने क़्वालीफाय भी किये और अब दूसरी बहाली भी सवा लाख के लगभग निकाली जा रही है। इससे पहले बिहार पुलिस में 70000 का हुआ था। अब स्वास्थय विभाग का भी आएगा। ये सब मामूली बात तो है नहीं।

Patna के गाँधी मैदान में आज पहुंचेंगे 25 हजार शिक्षक, 27 जिलों के शिक्षकों को मुख्यमंत्री नितीश कुमार देंगे नियुक्ति पत्र

दरअसल, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपने जापान दौरे पर गए थे। यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। जापान दौरे के बाद डिप्टी सीएम पटना लौटै। यहां पटना में राजद कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *