हाजीपुर में टैफिक पुलिस ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो मनचले ने किया चाकू से हमला, महिला को युवक छूने की कोशिश कर रहा था।

वैशाली: हाजीपुर में एक महिला को बचाव करने पर ट्रैफिक पुलिस पर एक मनचले ने चाकू से हमला कर दिया।ट्रैफिक पुलिस को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया। बाद में उस मनचले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उस युवक से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
पूरी घटना शनिवार की शाम हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के पास की है। दरअसल, मनचला युवक एक महिला से छेड़खानी कर रहा था। जब महिला ने इसका विरोध किया तो वो नही माना। आखिर में महिला ने पास में खड़े ट्रैफिक पुलिस से मदद की गुहार लगाई। ट्रैफिक पुलिस उससे पूछ ही रहा था कि वो ऐसा क्यों कर रहा है। इतने में गुस्साए युवक ने चाकू से ट्रैफिक पुलिस पर वार कर दिया। इससे वो घायल हो गया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया।
Big Bharat ट्विटर को फॉलो करे
युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने के पुलिस ने मौके से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। थाने में उससे पूछताछ किया जा रहा है। वही आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है जो अपना नाम पता सही से नहीं बता रहा है।वही घटना के संबंध में महिला ने बताया कि वो हरियाणा की रहने वाली है, जिसका मायके वैशाली जिले में है।
महिला ने बताया कि वह मायके से ही मार्केट करने हाजीपुर आई थी, तभी एक मनचला उसकी पीछा करने लगा। कई बार तो महिला ने उसको फटकार लगाई थी। लेकिन वो बात मानने को तैयार नहीं था और उसके साथ छेड़छाड़ किए जा रहा था। तभी चौक पर ड्यूटी पर लगे ट्रैफिक पुलिस को घटना की जानकारी दी और सुरक्षा की गुहार लगाई थी।
घायल ट्रैफिक पुलिसकर्मी राज किशोर राय बताया कि हाजीपुर गांधी चौक पर ड्यूटी पर तैनात थे। तभी युवती के द्वारा उससे शिकायत की थी की एक मनचले युवक छेड़ रहा है। इसके बाद उन्होंने मना किया, तो युवक ने पॉकेट से चाकू निकालकर हमला कर दिया।