बेगूसराय में 10 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद हत्या, बेसमेंट में दफनाया शव, 6 आरोपी गिरफतार

बेगूसराय: बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र से 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या करने के बाद घर के बेसमेंट में दफना दिया था। बाद में पुलिस ने दफनाए अवस्था में बच्ची का शव बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल 24 जुलाई की सुबह 10 साल की एक बच्ची गुड्डू सिंह के कैंपस में मेहंदी तोड़ने गई थी जिसके बाद से वह लापता हो गई थी। बच्ची के परिजनों के आरोप लगाने के बाद पुलिस गुड्डू सिंह के 2 नौकरों को पकड़ कर छोड़ दिया लेकिन बाद नौकर के बयान के आधार पर आरोपी के घर के बेसमेंट से बच्ची का शव दफनाई अवस्था में पुलिस ने बरामद किया।
जिसके बाद गांव में गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर जमकर तोड़फोड़ की और घर को आग के हवाले कर दिया। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बाद में पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। कई थानों की पुलिस मौके पर जांच कर रही है हालांकि पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें मुख्य आरोपी गुड्डू सिंह और उसके अलावा 5 अन्य लोग हैं।