Nawada suicide Case: कर्ज के कारण एक ही परिवार के 5 लोगो ने जहर खाकर की आत्महत्या, मरने से पहले लिखा सुसाइड नॉट

Nawada suicide Case : कर्ज के कारण एक ही परिवार के 5 लोगो ने जहर खाकर दे दी जान, सूइसाइड नॉट भी छोरा
नवादा: बिहार के नवादा जिले से चौकाने वाली खबर सामने आयी है। कर्ज के चलते एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के एक दिन पहले सुसाइड (suicide Case ) नॉट भी लिखा। जिसमे मरने से पहले लिखा गया है कि महाजन बार बार पैसा को लेकर परेशान करता था और धमकी देता था। बताया जा रहा है परिवार के मुखिया ने महाजन से 12 लाख रुपये कर्ज लिए थे। जिसको लेकर पूरा परिवार काफी परेशान रहता था। अंत में उन लोगो ने जहर खाकर जान दे दी।
देवघर में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई पूरी घटना, देखे वीडियो
12 लाख रुपए का कर्ज था
पूरी घटना न्यू एरिया मोहल्ले की है। इस मोहल्ले में रहने वाले केदार लाल गुप्ता ने बुधवार की देर रात अपनी पत्नी और 4 बच्चों के साथ जहर खा लिया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बेटी साक्षी की हालत गंभीर बताई जा रही है उसे पावापुरी विंस रेफर किया गया है। साक्षी ने बताया कि पापा ने 4-5 लोगों से 12 लाख रुपए का कर्ज ले रखा था। पापा रोज ब्याज भी देते थे। कर्ज को लेकर घर में झगड़े होते थे। फिलहाल पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
मृतक घर के मुखिया केदार लाल गुप्ता शहर के विजय बाजार में फल का दुकान था और उन पर काफी कर्ज था। महाजन बार-बार परेशान करता था। तंग आकर शहर की कृषि फार्म की मजार के पास जाकर सभी ने जहर खा लिया जिसके कारण 5 की मौत हो गई। मृतक प्रिंस कुमार मरने से पहले बताया कि बाजार से कुछ लोगों से कर्ज लिया था और हम लोग को काफी प्रताड़ित कर रहा था हम लोग पैसा वापस करने को लेकर थोड़ा समय मांगा, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे और बार-बार धमकी दे रहे थे, जिसको लेकर हम लोगों ने जहर खा लिया।
महाजन के नाम का खुलासा
सूइसाइड नॉट में खुलासा किया गया है कि शहर के न्यू एरिया मोहल्ले के मनीष सिंह, विकास सिंह, विजय सिंह, टुनटुन सिंह खटाल, डॉ. पंकज सिन्हा और गढ़ पर मोहल्ला के रणजीत सिंह से उन्होंने कर्ज लिया था। वे लोग बार बार परेशान करते थे और धमकी देते थे।
वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सभी को सदर अस्पताल लाया जिसमें 5 की मौत हो गई। वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने पावापुरी रेफर कर दिया है। इस पुरे प्रकरण पर थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा है कि मामले की तहकीकात की जा रही है।