नेहरू म्यूज़ियम एंड लाइब्रेरी का नाम केंद्र सरकार ने बदला, अब इस इस नाम से जाना जाएगा

नेहरू म्यूज़ियम एंड लाइब्रेरी का नाम केंद्र सरकार ने बदला, अब इसे पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी (PMMS) के नाम से जाना जाएगा।
नई दिल्ली: 15 अगस्त के दिन 77 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्र सरकार ने दिल्ली के तीन मूर्ति भवन स्थित नेहरू म्यूज़ियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदल दिया है। अब इसे पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी (PMMS) के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य सचिव नृपेंद्र मिश्रा को पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी की कार्यकारी परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
गौरतलब है कि पहले यह कमांडर इन चीफ का आवास हुआ करता था। आजादी के बाद 16 साल तक जवाहर लाल नेहरू यही रहा करते थे। नेहरू के निधन के बाद सरकार ने नेहरू को समर्पित करते हुए इस भवन को नेहरू स्मारक संग्रहालय बनाया। जिसे नेहरू मेमोरियल म्यूजियम के नाम से लोग जानने लगे। लेकिन अब इसका नाम बदलकर प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी रखा गया है।
RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना पहुंचते बीजेपी पर भड़क, कहा देश से बीजेपी का सफाया होगा
नाम बदलने से नेहरू की शख्सियत कम नहीं हो सकती
बता दें कि बीते 16 जून को ही केंद्र सरकार ने नेहरू म्यूजियम का नाम बदलने का ऐलान किया था। जिसे आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नया नाम दिया है। वही सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला था। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा था कि जिनका कोई इतिहास नहीं है वो दूसरों का इतिहास मिटाने चले हैं। नाम बदलने से पूर्व पीएम नेहरू गांधी की शख्सियत कम नहीं हो सकती।