Big Bharat-Hindi News

बिहार से अत्यंत दुखदायी खबर, प्रदेश के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का कोरोना से निधन, अस्पताल में थे भर्ती

पटना: बिहार में इस वक्त बड़ी दुखदायी  खबर पटना से आ रही है ।  बिहार  के मुख्‍य सचिव अरुण कुमार सिंह निधन हो गया। उनका करना संक्रमण तबियत ख़राब होने कर कारन पटना के पारस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। बता दे की  दीपक कुमार के रिटायर्ड होने के बाद अरुण सिंह ने 27 फरवरी को बिहार के मुख्‍य सचिव पद की जिम्‍मेदारी संभाली थी। बिहार कैबिनेट की बैठक में मुख्‍य सचिव के असामयिक निधन पर शोक जताया गया है।  विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भी अरुण कुमार सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त  किया है।

यह भी पढ़े: IPL- 2021 RCB vs PBKS: बंगलुरु और पंजाब की होगी जबरदस्त टक्कर , क्या पंजाब मैच जीतेगी आरसीबी के खिलाफ?

1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अरुण कुमार सिंह के निधन पर प्रदेश के विभिन्न दलों के नेताओं ने भी शोक जताया है।  बिहार कैबिनेट की बैठक में भी मुख्य सचिव की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की गई। अरुण कुमार सिंह को इसी साल राज्य सरकार ने मुख्य सचिव बनाया था। उनकी नियुक्ति साल के शुरुआत में 21 फरवरी को की गई थी।

बिहार के मुख्य सचिव के कोरोना संक्रमण से निधन पर विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने गहरा शोक प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को सहन शक्ति प्रदान करे । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा  कई अन्य दलों के नेताओं ने भी मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के निधन पर संवेदना प्रकट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *