झारखण्ड: रामगढ़ में बस और कार में सीधी टक्कर, जिंदा जले 5 लोग और दर्जनों यात्री हुए घायल

रामगढ़ : झारखण्ड के रामगढ़ से बड़ी घटना सामने आ रही है। जहाँ बस और कार के बीच सीधी टक्कर में 5 लोग जिंदा जल गये। कार में सवार सभी लोगो की मौत हो गयी है। जबकि बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है की टक्कर इतनी जोरदार थी की कार बस के अगले हिस्से के बीच घुस गयी।
बता दे दुर्घटना रामगढ़-बोकारो एएनएच-23 मार्ग पर लारी स्थित आवासीय विकलांग स्कूल के पास घटी। सुबह के करीब 8 बजे यात्री बस और कार के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बस के अगले हिस्से के नीचे घुस गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। कार में सवार 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गये।
आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। जोरदार बारिश के कारण लोग आसपास के लोग यात्रियों की मदद को आगे नहीं आ पाए। बस में सवार यात्री किसी तरह भागकर अपनी जान बचाए। सूचना मिलने के बाद रजरप्पा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल को भी सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार महाराजा नामक यात्री बस से दुर्घटना हुई जो रामगढ़ से धनबाद जा रही थी। मरने वाले कार सवार सभी बिहार के बताये जा रहे हैं।