बेखौफ अपराधीयों ने भीड़-भाड़ इलाके में दिनदहाड़े एक युवक को मारी गोली, मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी।

नवादा: बड़ी खबर नवादा शहर से सामने आई है,जहां मालगोदाम मोहल्ले में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक नवयुवक को गोली मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। घायल नवयुवक सोनू कुमार उसी मोहल्ले में किराए पर रहता है। वह नालंदा जिले के गिरियक निवासी गोरेलाल यादव का पुत्र है। करीब 20 वर्षों से यह परिवार नवादा में रह रहा है। गोली उसके सीने में लगी है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
नगर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंच गई है। पुलिस घायल से घटना की जानकारी लेने में जुटी है। घटनास्थल के पुलिस ने एक गोली का खोखा भी बरामद किया है। बता देती इन दिनों बदमाशों का हौसला पूरी तरह बुलंद है। दिनदहाड़े भीड़ भाड़ इलाका में भी गोलीबारी कर फरार हो जाते हैं। घायल युवक ने बताया है कि मिर्जापुर के रहने वाले अमर नामक युवक ने गोली मारी है।