UP Election: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, 40% महिलाओं को दी भागीदारी, उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी दिया टिकट

उत्तर प्रदेश: यूपी में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चूका है। ऐसे में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने 125 लोगो की लिस्ट जारी की है जिसमे 50 महिलाएं शामिल हैं। लिस्ट में चौंकाने वाला नाम उन्नाव रेप पीड़िता की मां का भी है। प्रियंका ने उनको उन्नाव से प्रत्याशी बनाया है। वहीं, लखीमपुर में चीरहरण कांड की पीड़िता रितु सिंह को भी मोहम्मदी सीट से टिकट दिया है। शाहजहांपुर से मानदेय को लेकर आंदोलन करने वाली आशा वर्कर पूनम पांडेय को प्रत्याशी बनाया है। उधर, नोएडा से पंखुड़ी पाठक को भी प्रत्याशी बनाया है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे उम्मीदवारों की सूची नया संदेश है। 40% महिलाओं को रख 40% युवाओं को भी रखा गया। हमें आशा है कि इनके जरिए हम एक नई तरीके की राजनीति करेंगे। महिलाओं में जो टिकट दिए थे उसमें कुछ पत्रकार है कुछ अभिनेत्री हैं। समाजसेवी महिलाओं की सूची में वह महिलाएं भी शामिल हैं जिन्होंने संघर्ष किया है जिन्होंने बहुत अत्याचार झेला है।
इसके अलावा सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को फर्रूखाबाद से टिकट दिया गया है।रामपुर खास से आराधना मिश्रा को टिकट दिया है। एटा से गुंजन मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है।
देखिये पूरी सूचि :