रूस-यूक्रेन युद्ध: यूक्रेन में युद्ध के दौरान एक भारतीय छात्र की गई जान, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

भारत: यूक्रेन पर हमले का छठवां दिन है छठवें दिन भारत के लिए दुखद खबर सामने आयी है। युक्रेन रूस युद्घ में एक भारतीय छात्र की मृत्यु हो गयी है। बताया जा रहा है ये छात्र खाना लेने के लिऐ लाइन में लगा हुआ था। उसी दौरान रुसी सेना द्वारा गोली बारी की गयी जिसमे छात्र को गोली लग गयी और मृत्यु हो गयी। छात्र MBBS फोर्थ इयर का स्टूडेंट था।
बॉडी देखने की इजाजत नहीं : छात्र के दोस्त
भारतीय छात्र की पहचान नवीन कुमार के रूप में की गई है। वह कर्णाटक का रहने वाला था। उसकी उम्र 21 साल बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक़ नवीन खाना लेने के लिए बाहर निकला था। यूक्रेनी समय के मुताबिक 10.30 बजे लगभग वह राशन के दुकान के सामने लाइन में लगा था। तभी रुसी सेना ने लोगो पर फायरिंग शुरू कर दी। नवीन के हॉस्टल के साथी ने बताया की हमलोगो को बॉडी के बारे में जानकारी नहीं दी गई है यहाँ तक की अस्पताल जाने की भी इजाजत नहीं दी गई जहाँ उसकी बॉडी रखी गई है।
विदेश मंत्रालय परिवार के संपर्क में
विदेश मंत्रालय ने नवीन के मौत की खबर की जानकारी दी है। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मिडिया पर कहा – हमें यह बताते हुए बहुत दुःख हो रहा है की खार्कीव में गोलीबारी की वजह से एक भारतीय छात्र की जान चली गई है। हम उसके परिवार के संपर्क में है।
इस बीच यूक्रेन में मौजूद इंडियन एम्बेसी ने सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत कीव छोड़ने को कहा है। एम्बेसी की तरफ से जारी इमरजेंसी एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय जिस हाल में हैं, उसी स्थिति में तुरंत शहर से बाहर निकल जाएं।