Big Bharat-Hindi News

आंध्रा प्रदेश के एक केमिकल फैक्ट्री में हुआ धमाका, 6 मजदूरों की मौत हुई जिसमे 4 बिहारी मजदूर है

भारत: आंध्र प्रदेश की एक केमिकल फैक्ट्री में धमाके की खबर सामने आयी है। जहाँ 6 मजदूरों की मौत हो गयी है जबकि 13 मजदूर घायल है। जिनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में धमाके के बाद आग  लग गयी जिसमे जलने की वजह से 6 मजदूरों की मौत हुई है। इनमें से 4 मजदूर  बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे।

बता दे पूरी घटना एलुरु के अक्किरेड्डीगुडेम में एक केमिकल फैक्ट्री की है। स्थानीय पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि फैक्ट्री में नाइट्रिक एसिड और मोनोमिथाइल के रिसाव के कारण आग लगने पर धमाका हुआ।  इस धमाके में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई  है। वही 13 लोगों के घायल होने की भी खबर है।

जिन मजदूरों की मौत हुई है उनकी पहचान कर ली गई है। बिहार के सभी 4 मजदूर नालंदा जिले के रहने वाले हैं। इनकी पहचान कारू रविदास, मनोज कुमार, सुभाष रविदास और हरदास रविदास के तौर पर हुई है। केमिकल फैक्‍ट्री में एसिड लीक कैसे हुआ फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है और उन्होंने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 5 लाख रुपये और जिन्हें मामूली चोटें आई हैं उन्हें 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *