लखीमपुर खीरी हत्याकांड को लेकर सियासत तेज: अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी हत्याकांड को “हाथरस घटना” की पुनरावृति बताया

अखिलेश यादव ने इस घटना को हाथरस घटना की पुनरावृति बताया है जबकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है महिलाओ के खिलाफ इस तरह की घटनाएं उत्तर प्रदेश में क्यों बढ़ रही है?
उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी हत्याकांड को लेकर सियासत भी तेज हो गयी है। इस घटना को विपक्ष के नेता अखिलेश यादव ने हाथरस घटना की पुनरावृति बताया है। जबकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने भी राज्य सरकार को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है महिलाओ के खिलाफ इस तरह की घटनाएं उत्तर प्रदेश में क्यों बढ़ रही है? कब जागेगी सरकार?
यह घटना हाथरस की बेटी’ हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति है
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने इस घटना की तुलना हाथरस कांड से करते हुए ट्वीट किया, ट्वीट में उन्होंने कहा ‘निघासन पुलिस थाना क्षेत्र में दो दलित बहनों को अगवा करने के बाद उनकी हत्या और उसके बाद पुलिस पर पिता का ये आरोप बेहद गंभीर है कि बिना पंचनामा और सहमति के उनका पोस्टमॉर्टम किया गया. लखीमपुर में किसानों के बाद अब दलितों की हत्या ‘हाथरस की बेटी’ हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति है।’
निघासन पुलिस थाना क्षेत्र में 2 दलित बहनों को अगवा करने के बाद उनकी हत्या और उसके बाद पुलिस पर पिता का ये आरोप बेहद गंभीर है कि बिना पंचनामा और सहमति के उनका पोस्टमार्टम किया गया।
लखीमपुर में किसानों के बाद अब दलितों की हत्या ‘हाथरस की बेटी’ हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति है। pic.twitter.com/gFmea4bAUc
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 14, 2022
टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती
वही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘लखीमपुर में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। परिजनों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था। रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती. आखिर उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं? कब जागेगी सरकार?’
लखीमपुर (उप्र) में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। परिजनों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था।
रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती।आखिर उप्र में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं? pic.twitter.com/A1K3xvfeUI
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 14, 2022