Big Bharat-Hindi News

बाढ़ का कहर के बीच  महिला ने एक साथ तीन बच्चे को दिया जन्म ,तीनों बच्चा व जच्चा स्वस्थ

कटिहार जिले के कुर्सेला  प्रखंड में गंगा वह कोसी के कारण बाढ़ का कहर जारी है वही पूर्वी मुरादपुर पंचायत के मजदिया गांव की एक महिला ने तीन बच्चे को जन्म दिया जच्चा व बच्चा चारों स्वस्थ है वहीं चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने जानकारी देते हुए बताया की मजदिया गांव की अख्तरी खातून पति मोहम्मद अफरोज को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सेला में प्रसव के लिए भर्ती कराया गया।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

जहाँ महिला ने दो पुत्री एवं एक पुत्र को जन्म दिया। तीनों बच्चा एवं जच्चा स्वस्थ है‌। वही बताया गया कि पहले से दो पुत्र भी है।वही महिला को एक साथ तीन बच्चा होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन गरीबी और आर्थिक तंगी होने के कारण महिला के परिजन काफी परेशान नजर आ रहे है।

कटिहार: डीबीएल कंपनी में डकैती, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 6 अपराधी गिरफ्तार

वहीं महिला के परिजन ने बताया कि इस महंगाई की दौड़ में बाढ़ ग्रस्त इलाका में रहते हैं और लगातार पांच पुत्री और एक पुत्र का लालन पालन कैसे किया जाएगा जिसको लेकर वह प्रशासन से मदद की गुहार लगा रही है फिलहाल डॉक्टर ने बताया कि तीनों बच्चा और जच्चा स्वस्थ है

रिपोर्ट: रतन कुमार  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *