Big Bharat-Hindi News

Araria Journalist murder case: अररिया पत्रकार हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 4 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Araria Journalist murder case :अररिया के पत्रकार विमल यादव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

अररिया: अररिया  पुलिस को पत्रकार विमल यादव हत्याकांड में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस  4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  है। इस मामले में 8 लोगों को आरोपी बनाया गया। जिसमे 4 आरोपियों विपिन यादव, भावेश यादव, आशीष यादव और उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। 2 आरोपी रूपेश यादव और क्रांति यादव अररिया जेल में हैं और पुलिस उन्हें रिमांड पर ले रही है। 2 आरोपी अभी भी फरार हैं।

SP  11 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे

बताया जा है  इस पूरे मामले पर जिले के पुलिस कप्तान अब से थोड़ी देर बाद यानी 11 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। अररिया के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जांच जारी है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों और खोजी कुत्तों को बुलाया गया है।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

स्थानीय पुलिस के मुताबिक पत्रकार विमल यादव हत्याकांड के दो आरोपी पहले से ही जेल में बंद हैं, जबकि 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को एक बाइक पर सवार दो अपराधियों की CCTV फुटेज भी मिली है। हालांकि वीडियो में अपराधियों का चेहरा स्पष्ट नहीं हो पा रहा  है।

अररिया: पत्रकार विमल कुमार की हत्या से पत्रकारों में आक्रोश, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

स्थानीय पुलिस के मुताबिक मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। FIR में कहा गया है कि आरोपियों ने साल 2019 में विमल यादव के भाई की भी हत्या कर दी थी। वे उस मामले में एकमात्र गवाह थे। उन्हें गवाही बदलने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। वही बताया जाता है कि विमल का पड़ोसी के साथ पुराना विवाद था। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *