Big Bharat-Hindi News

बेगूसराय जिले के गढ़पुरा में करंट लगने से 6 बच्चे झुलसे, एक की मौत, शादी में DJ पर डांस करना महंगा पड़ा

बेगूसराय: जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बच्चो के DJ पर डांस करना उनके लिए काल बन गया। दरअसल शादी में DJ में करंट लगने से 6 बच्चे झुलस गए। वही हादसे में एक की मौके पर मौत भी हो गई। जबकि 5 बच्चे झुलसे गए हैं। इसमें दो बच्चों की हालत चिंताजनक है। इस घटना के बाद खुशी का माहौल पूरा मातम में बदल गया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है।

घटना जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार हादसा शादी के दौरान DJ के 11 हजार वोल्ट बिजली के तार की चपेट में आने से हुआ। जिससे DJ पर सवार डांस कर रहे बच्चे झुलस गए। घटना की सूचना के बाद गढ़पुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। साथ ही घायल बच्चों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही अशोक राय के बेटे की शादी का कार्यक्रम था। DJ की भी व्यवस्था की गई थी। जिसमे सभी बच्चे DJ पर डांस कर रहे थे तभी अचानक DJ 11 हजार वोल्ट बिजली के तार की चपेट में आ गया। जिसके बाद डांस कर रहे 6 बच्चे झुलस गए और एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य 5 बुरी तरह झुलस गए। इनमें 2 की स्थिति नाजुक है।

इस हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गांव के मुखिया का कहना है कि, 11 हजार वोल्ट बिजली तार बिल्कुल नीचे की ओर लटका है। इसके संबंध में कई बार विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई थी। लेकिन अधिकारी लापरवाह बने रहे। अगर समय रहते यदि अधिकारी सुध लेते तो बड़ी घटना नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *