बिहार 12TH रिजल्ट में तीनो स्ट्रीम में लडकियो ने मारी बाजी, देखे टॉपर्स की सूचि मार्क्स और रैंक के साथ

पटना: बिहार बोर्ड के 12वीं के परिणाम शुक्रवार को दोपहर तीन बजे जारी कर दिए गए। बता दे इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 13 लाख 04 हजार 267 छात्र शामिल हुए थे। तीनो स्ट्रीम में लड़कों की अपेक्षा लडकियो के रिजल्ट का प्रतिशत ज्यादा रहा है। वही साइंस में लड़कियों के पास होने का आंकड़ा 80.24% तो लड़कों का 74.45% प्रतिशत रहा। जबकि आर्ट स्ट्रीम के वर्ग में लड़कियों का रिजल्ट 79.90% और लड़कों का 74.84% रहा। इसके अलावा कॉमर्स का रिजल्ट में 94.50% लड़कियां और 89.90% लड़के पास हुए।
यह भी पढ़े: Bihar Board 12th Result 2021: बिहार इंटरमीडिएट रिजल्ट कर दिया गया जारी, यहाँ से चेक कर सकते है
इस आंकड़ों से पता चलता है कि साइंस ,आर्ट और कॉमर्स में लड़कियों का पलड़ा भारी रहा। वहीं वोकेशनल में लड़कों ने बढ़त बनाई। वोकेशल में 84% लड़के और 79.38% लड़कियां पास हुई हैं।
तीनो स्ट्रीम साइंस ,आर्ट और कॉमर्स में टॉपर्स की लिस्ट में लड़कियों ने ही बाजी मारी। साइंस में सोनाली कुमारी, वही आर्ट में मधु भारती और कामर्स में सुगंधा कुमारी टॉपर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर है। जबकि दूसरे पोजीशन पर लड़को ने अपना स्थान सुरक्षित रखा। जिसमे साइंस में अमन राज, आर्ट में कैलाश कुमार और कामर्स में मोहम्मद चाँद है।
देखे टॉपर्स की सूचि