बीजेपी नेत्री सीमा पात्रा ने दरिंदगी की सारी हदें की पार, अपनी नौकरानी को गर्म तबे से जलाया, जीभ से फर्श साफ करवाती थी…

रांची: रांची में BJP नेत्री सीमा पात्रा ने दरिंदगी की सारी हदें तोड़ दी। उसने अपने घर में आदिवासी महिला सुनीता खाखा को 8 साल तक अपने घर में कैद कर रखा और सूरज भी नहीं देखने दिया। सीमा पात्रा ने ऐसी करतूत की हैवानियत भी शर्मा जाए। सीमा पात्रा के जुल्म की कहानी सुनकर सब हैरान है। यह सामने आने के बाद बीजेपी ने उसे पार्टी से निलंबित कर दिया।
Big Bharat ट्विटर को फॉलो करे
मामला झारखंड राज्य का है। आदिवासी महिला काफी सालों ने सीमा पात्रा के घर काम करती थी। जहां रिटायर्ड आईएएस महेश्वर पात्रा के घर उनकी पत्नी आदिवासी महिला सुनीता को कैद कर जुल्म बरपा रही थी। सुनीता को करीब 8 साल से कैद करके रखा गया। भाजपा महिला नेत्री सीमा पात्रा उससे जीभ से फर्श साफ करवाती थी। बेल्ट से मारती थी। गर्म तबे से सजा दिया करती थी । पेशाब चटाया। रॉड से दांत तोड़ डाले। गर्म तबे से चेहरा भी जला डाला।
UP Crime: 20 वर्षीय लड़की के सर पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सुनीता ने किसी तरह इस बात को बाहर पहुंचाया जिसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सुनीता को बचाया गया। सुनीता की हालत इतनी खराब है कि वो बोल नहीं पा रही है ना चल पा रही है। फिलहाल रिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई है।