Big Bharat-Hindi News

सहारनपुर में BJP नेता ने बरसाई गोलियां, तीन बच्चों की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दिल दहलाने  वाली खबर सामने आ रही है। बीजेपी नेता ने अपनी पत्नी की अवैध संबंध के शक में पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। जिसमें 3 बच्चों के मौत हो गई है जबकि पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। हत्या करने के बाद भाजपा नेता ने खुद ही पुलिस को फोन कर सूचना दी।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

पूरी घटना सहारनपुर के गंगोह कस्बे की है जहां 22 मार्च 2025 को भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। इस घटना में उनकी 11 वर्षीय बेटी श्रद्धा,6 वर्षीय बेटा देवांश और 4 वर्षीय बेटा शिवांश की मृत्यु हो गई। जबकि पत्नी नेहा गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

पटना में अपराधियों का कहर, अस्पताल संचालिका को मारी दनादन सात गोली

घटना के बाद योगेश ने खुद फोन करके पुलिस सूचना दी। पुलिस ने घर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अभी तक जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

 मैं तो राधा हूं श्याम की

सूत्रों के मुताबिक योगेश की पत्नी “मैं तो राधा हूं श्याम की” इस  भजन को सुबह से गुनगुना रही थी। योगेश को शक था उसकी पत्नी का श्याम नाम के युवक से अफेयर चल रहा है। जिसको लेकर दोनों में बहस हुई। इस दौरान भाजपा नेता अपना आपा खोया और लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने ही परिवार पर गोली बरसा दी।

सारण : होली के दिन दो पक्षों में हुई झड़प, दोनों पक्षों के लोग हुए जख्मी, गोलीबाजी की भी हुई घटना 

बताए जा रहा चारों को सिर में गोली लगी है, 3 बच्चों की मौत हो गई है लेकिन पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। योगेश रोहिलला भाजपा के पूर्व जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष और वर्तमान में जिला कार्यकारिणी के सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *