पलामू में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और आगजनी , 12 से अधिक लोग जख्मी, इलाके में धारा 144 लागू किया गया

पलामू: झारखण्ड के पलामू जिले में दो पक्षों में जमकर मारपीट की खबर सामने आई है। इस मारपीट में पत्थरबाजी और आगजनी भी की गई। कई लोगो की जख्मी होने की खबर आई है। तनावपूर्ण स्थिति के कारण वहां धारा 144 लगा दी गई है। डीसी, एसपी समेत टॉप अधिकारी मौके पर कैम्प कर रहे है । लोगो से शांति बनाये रखने की अपील की जा रही है,पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
12 से अधिक लोग घायल
पूरी घटना पलामू जिले के पांकी इलाके की है। जानकारी के मुताबिक पांकी में महाशिवरात्रि को लेकर तोरण द्वार बनाने में दो पक्षों के बीच मंगलवार से विवाद चल रहा था। इसी बीच बुधवार को दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। इस पत्थरबाजी में 12 से अधिक लोग घायल हो गये हैं जिसमे कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
विवाद के दौरान उपद्रवियों ने एक बाइक में आग दी और आसपास के दुकानों में भी तोड़फोड़ की है। घटना के बाद पांकी बाजार पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसके साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। डीसी, एसपी समेत पुलिस के कई आला अधिकारी मौके पर कैम्प कर रहे हैं। साथ ही लोगों को शांति बनाए रखने की भी अपील कर रहे हैं।
आईजी ने भी लोगों से की अपील
यहाँ तक की पलामू आईजी ने भी लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोग अफवाह नहा फैलाएं। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस कड़ी नजर रखी हुई है। दूसरी ओर पुलिस के अधिकारी दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने में लगे हैं। इस हिंसा के बाद इलाके में तनाव है। जिसे देखते हुए 4 थानों की पुलिस कैंप कर रही है। साथ ही धारा 144 लागू करते हुए पूरे जिले में 16 फरवरी की शाम तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।